नोएडा – भारतीय किसान परिषद के राष्ट्रीय अध्यक्ष आदरणीय सुखवीर खलीफा ने सोरखा गांव निवासी राम यादव को पश्चिमी उत्तर प्रदेश के अध्यक्ष पद की महत्वपूर्ण जिम्मेदारी सौंपे जाने के बाद आज सोरखा गांव में खुशी और उत्साह का माहौल देखने को मिला। गांववासियों ने अपने नवनियुक्त अध्यक्ष राम यादव का फूल-मालाओं से भव्य स्वागत कर जोरदार अभिनंदन किया।

इस अवसर पर ग्रामीणों ने एकजुट होकर विश्वास जताया कि राम यादव के नेतृत्व में पश्चिमी उत्तर प्रदेश में किसानों, मजदूरों और आम जनता की आवाज और बुलंद होगी।यह सिर्फ एक पद की जिम्मेदारी नहीं, बल्कि किसान-मजदूरों के हक की लड़ाई को मजबूत करने का संकल्प है।

वही राम यादव को नवनियुक्त पश्चिमी उत्तर प्रदेश अध्यक्ष बनाये जाने पर ग्राम वासिओं ने हार्दिक बधाई एवं अनंत शुभकामनाएं दी साथ ही भारतीय किसान परिषद जिंदाबाद! और किसान-मजदूर एकता जिंदाबाद! के नारे लगाए।इस अवसर पर गांव के गणमान्य लोगों में चंद्रमल यादव, बाबू राम यादव, भीष्म यादव, रणपाल पहलवान, राजिंदर मंत्री, ब्रह्मपाल यादव, रामबीर यादव, रोहतास यादव, विजय यादव, वेदु यादव, सिल्ली यादव, लाला यादव, सुखपाल यादव, समर यादव, सतपाल यादव, विजय शर्मा, प्रहलाद यादव, राम जतन यादव सहित भारी संख्या में लोग मौजूद रहे।