
नोएडा – लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) की श्रमिक इकाई जन मजदूर संगठन (जेएमएस) के राष्ट्रीय अध्यक्ष राजेश पासवान का नोएडा आगमन पर पार्टी पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने भव्य स्वागत किया। इस अवसर पर आयोजित बैठक में उन्होंने श्रमिकों के अधिकारों, उनके कल्याण एवं सामाजिक सुरक्षा से जुड़े विभिन्न मुद्दों पर विस्तार से चर्चा की।

राजेश पासवान ने कहा कि लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) हमेशा मजदूरों और श्रमिक वर्ग के हितों की आवाज़ उठाती रही है और भविष्य में भी उनके अधिकारों की रक्षा के लिए पूरी मजबूती से कार्य करती रहेगी। उन्होंने कहा कि मजदूर देश की अर्थव्यवस्था की रीढ़ हैं और उनके सम्मान, सुरक्षा तथा बेहतर जीवन स्तर के लिए पार्टी निरंतर संघर्षरत रहेगी।उन्होंने आगामी चुनावों का उल्लेख करते हुए कार्यकर्ताओं से लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) को अधिक से अधिक जनसमर्थन दिलाने और पार्टी के हाथों को मजबूत करने का आह्वान किया।

उन्होंने कहा कि संगठन की मजबूती और कार्यकर्ताओं की सक्रिय भागीदारी से ही पार्टी अपने उद्देश्यों को सफलतापूर्वक पूरा कर सकेगी।बैठक में राष्ट्रीय कार्यकारिणी के सदस्यों सहित पार्टी के कई पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे। सभी ने श्रमिक हितों के लिए संगठन को और अधिक सशक्त बनाने तथा जन-जन तक पार्टी की नीतियों एवं विचारधारा को पहुंचाने का संकल्प लिया।